अल्मोड़ा में 09 उपनिरीक्षकों के तबादले, 15 नए उप निरीक्षक आएंगे अल्मोड़ा, आईजी कार्यालय से जारी सूची

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लंबे समय डटे हुए नौ उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने यह तबादले किए हैं।

स्थानांतरण सूची जारी

मिली जानकारी के अनुसार इन उपनिरीक्षकों के स्थान पर 15 नए उप निरीक्षक अल्मोड़ा आएंगे। वहीं यह उप निरीक्षक ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से आएंगे। इस संबंध में आईजी कार्यालय से सूची जारी हुई है। स्थानांतरण सूची के अनुसार अल्मोड़ा में 15 एसआई भेजकर उनकी संख्या बढ़ाई गई है। जारी सूची के अनुसार 12 लोग ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा और तीन नैनीताल से अल्मोड़ा भेजे गए हैं। यहां लंबे समय से तैनात नौ एसआई का स्थानांतरण किया गया है। दो एसआई को नैनीताल जिले में भेजा गया है और सात को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।

इनका हुआ स्थानांतरण

जानकारी के अनुसार इसमें ऊधमसिंह नगर से धर्मेंद्र कुमार, कपिल कंबोज, प्रदीप पंत, उमेश कुमार, विक्रम ध्यानी,विनोद सिंह, गणेश दत्त भट्ट, होशियार सिंह, नेहा ध्यानी, नंदन सिंह रावत, बबीता गोस्वामी और बीना धपोला को अल्मोड़ा भेजा गया है। एसआई महेंद्र राज सिंह, प्रीति, गगनदीप, नैनीताल से अल्मोड़ा भेजा गया है। अल्मोड़ा जिले से बलवीर सिंह, बसंत लाल, संतोष तिवारी, धरम सिंह, हेमा कार्की, बृजमोहन भट्ट, बरखा कन्याल को ऊधमसिंह नगर भेजा है। वहीं विजय नेगी, रिंकी का नैनीताल तबादला किया गया है।