आज 11 जुलाई 2025 है। आज का दिन बेहद खास है। आज से भगवान शिव का प्रिय महीना सावन शुरू हो चुका है। सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र महीना माना गया है। सावन को श्रावण भी कहते हैं। सावन के महीने को हिंदू कैलेंडर के अनुसार 5वां महीना माना गया है। सावन 11 जुलाई से शुरू हो गया है। जिसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा।
भगवान शिव को माता पार्वती की विधि विधान से होती है पूजा
इस पूरे माह भगवान शिव का जलाभिषेक करने से लेकर कावड़ यात्रा करना शुभ माना जाता है। आज से पूरे एक माह तक भगवान शिव और उनके परिवार का विधि विधान तक पूजन किया जाएगा।सावन के महीने को भगवान शिव की आराधना के लिए काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही सावन के सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 जुलाई को तड़के 2 बजकर 6 मिनट तक है। ऐसे में श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तड़के 2 बजकर 6 मिनट से आरंभ हो रही है। ऐसे में सावन मास 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है।
सावन का पहला सोमवार है 14 जुलाई को
भगवान शिव के प्रिय सावन महीने का पहला सोमवार 14 जुलाई को है। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। जिसमें पहला सावन सोमवार व्रत- 14 जुलाई- पहला सोमवार व्रत
21 जुलाई – दूसरा सोमवार व्रत
28 जुलाई- तीसरा सोमवार व्रत
04 अगस्त- चौथा सोमवार व्रत