13 दिसंबर: अनंग त्रयोदशी आज, विवाहित जोड़ों के लिए होता है अत्यधिक महत्वपूर्ण, जानें महत्व

आज 13 दिसंबर 2024 है। आज अनंग त्रयोदशी है। वर्ष 2024 में अनंग त्रयोदशी 13 दिसंबर को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, कामदेव और रति की पूजा का विधान होता है। यह दिन विशेष रूप से प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जानें शुभ मुहूर्त

• त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ:12 दिसंबर 2024 को रात 10:26 बजे
• त्रयोदशी तिथि की समाप्ति:13 दिसंबर 2024 को शाम 07:40 बजे
• पूजा का शुभ मुहूर्त:13 दिसंबर को शाम 05:26 से 07:40 तक

काफी खास है महत्व

हर वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को अनंग त्रयोदशी का व्रत आयोजित किया जाता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, कामदेव और रति की विशेष पूजा की जाती है। यह व्रत प्रेमी युगलों और विवाहित जोड़ों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।