आज 13 सितंबर 2025 है। आज अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस है। जो प्रतिवर्ष 13 सितंबर को मनाया जाता है।
जानें इसके बारे में
विश्व चॉकलेट दिवस उस दिन को चिह्नित करता है जब 1550 में चॉकलेट पहली बार यूरोप पहुंची थी, जबकि 13 सितंबर का दिन प्रसिद्ध चॉकलेट ब्रांड के संस्थापक मिल्टन एस. हर्षे के जन्मदिन के साथ मेल खाता है। इस दिवस की स्थापना अमेरिकी राष्ट्रीय कन्फेक्शनर्स एसोसिएशन द्वारा की गई थी। यह मिल्टन एस. हर्षे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वे एक अमेरिकी चॉकलेट निर्माता, व्यवसायी और परोपकारी व्यक्ति थे। यह दिन चॉकलेट के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक महत्व का जश्न मनाता है। माना जाता है कि यह उस दिन को याद करता है जब 1550 में चॉकलेट यूरोप पहुंची थी। दुनिया भर के लोग इस दिन चॉकलेट खाते हैं, साझा करते हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।