देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चंडीगढ़ की 17 साल की जानवी जिंदल ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
बनाया है यह रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानवी मैदानों में YouTube ट्यूटोरियल देखकर घंटों प्रैक्टिस के साथ भारत की सबसे ज़्यादा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बन गई है। उनके नाम 11 गिनीज़ टाइटल हैं जो भारतीय खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर के 19 टाइटल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल मिलाकर, जानवी के नाम 21 बड़े रिकॉर्ड हैं, जिनमें शामिल हैं 11 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, 8 इंडिया बुक रिकॉर्ड्स, 1 एशिया बुक रिकॉर्ड, 1 वर्ल्डवाइड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स टाइटल, स्केटिंग के अलावा वह एक नेशनल चैंपियन है। उन्होंने स्टेडियम स्पॉन्सर या फॉर्मल ट्रेनिंग से नहीं बल्कि YouTube वीडियो, फुटपाथ, हिम्मत और स्केट्स की एक जोड़ी से स्केटिंग सीखी है।