Site icon Khabribox

19 जून: विश्व सिकल सेल दिवस आज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना खास उद्देश्य, जानें इस बीमारी के बारे में

आज 19 जून 2026 है। आज विश्व सिकल सेल दिवस है। यह दिवस हर साल 19 जून को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

जागरूकता बेहद जरूरी

राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease- SCD) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये यह दिवस हर साल 19 जून को मनाया जाता है। यह दिवस सिकल सेल रोग, इसके उपचार के उपायों के बारे में जागरूकता बढाने तथा विश्व भर में इस रोग पर प्रभावी नियंत्रण प्राप्त करने के लिये मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में


संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने आधिकारिक तौर पर वर्ष 2008 में यह घोषणा की थी कि प्रत्येक वर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

जानें क्या है यह बीमारी

सिकल सेल बीमारी एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) को प्रभावित करता है। रेड ब्लड सेल को प्रभावित करने वाली यह बीमारी जेनेटिक कारणों से ही देखने को मिलती है। इसमें रेड ब्लड सेल्स की शेप बिगड़ जाती है और शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाता है, क्योंकि हीमोग्लोबिन में असामान्य (एचबी) चेन बन जाती है। इसके चलते वजह से सिकल सेल एनीमिया, सिकल सेल थैलेसीमिया जैसी कई बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले लेती हैं। वहीं समय रहते इलाज न कराने पर यह घातक भी हो सकती है। 

Exit mobile version