22 जुलाई: राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस आज, आज ही के दिन वर्तमान तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज किया गया था घोषित

आज 22 जुलाई 2025 है। आज राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस मनाया जाता है। इसे भारत के राष्ट्रीय ध्वज को आधिकारिक तौर पर अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस

22 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस मनाया जाता है, जिसे “राष्ट्रीय ध्वज दिवस” भी कहा जाता है। इसी दिन 1947 में, भारतीय संविधान सभा ने वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया था। हमारे देश के आजाद होने के बाद संविधान सभा में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 22 जुलाई 1947 में वर्तमान तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज घोषित किया। जिसमें तीन रंग थे। ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंगा। सफेद रंग की पट्टी में नीले रंग से बना था अशोक चक्र जिसमें चौबीस तीलियां थीं जो धर्म और कानून का प्रतिनिधित्व करती थीं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वही स्वरूप आज भी मौजूद है।

जानें इसके बारे में

इसे 13 अप्रैल, 1923 को नागपुर में जलियाँवाला बाग हत्याकांड की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फहराया गया था । इसे स्वराज ध्वज नाम दिया गया और यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में भारत की स्वशासन की माँग का प्रतीक बन गया। तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने का प्रस्ताव 1931 में पारित किया गया था। 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा ने स्वराज ध्वज को संप्रभु भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया, जिसमें चरखे के स्थान पर अशोक चक्र को शामिल किया गया।