22 जुलाई: राष्ट्रीय आम दिवस आज, गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक लोकप्रिय फल आम को समर्पित, जानें इसको खानें के फायदें

आज 22 जुलाई 2025 है। आज राष्ट्रीय आम दिवस है। राष्ट्रीय आम दिवस 22 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन आमों को समर्पित है, जो “फलों का राजा” माना जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय आम महोत्सव की शुरुआत

आम सबसे प्रिय भारतीय फलों में से एक है और इसे ‘फलों का राजा’ भी कहा जाता है। दुनिया भर में इसका सेवन किया जाता है। आम सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। अंतर्राष्ट्रीय आम महोत्सव की शुरुआत 1987 में हुई थी, जब भारतीय राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के मन में आम का जश्न मनाने का एक शानदार विचार आया। तब से, यह एक वार्षिक परंपरा बन गई है।

आम खाने के फायदे

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आम एक प्रसिद्ध फल है जो गर्मियों के मौसम में बहुत लोकप्रिय होता है। आम एक मीठा फल होता है जो स्वाद में खट्टा भी होता है। इस फल का रंग हल्का हरा से गहरे पीले तक होता है। आम में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन क, विटामिन बी6, विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा आम में कैरोटीनोइड, एन्थोसियनिन और फाइबर भी होते हैं। इन सभी पोषक तत्वों के कारण आम एक स्वस्थ फल होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से यह पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इसे डाइट में शामिल करने से आपके वेट को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि आम भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे आपको अपने हेल्दी वेट को बनाए रखने में मदद मिलती है।