आज 23 अगस्त 2025 है। आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है। 23 अगस्त 2023 को भारत ने चंद्रमा पर झंडा फहराया था। अब से उस दिन को भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में जाना जाने लगा है।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
भारत आज, 23 अगस्त 2025 को अपना दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने जा रहा है। साल 2023 में इसी दिन चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक की थी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ ही 23 अगस्त को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया। जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 अगस्त, 2023 को इसरो के बेंगलुरु स्थित केंद्र से घोषणा करते हुए कहा था कि, भारत ने 23 अगस्त को चन्द्रमा पर हिन्दुस्तान का झंडा गाड़ा था इसलिए इस दिन को अब पूरा देश राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाएगा।
भारत की उपलब्धि
23 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस में भारत का अंतरिक्ष यात्री विशेष रूप से चंद्रयान-3 की सफलता का स्मरण कराता है। वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ भारत चंद्रमा पर दीप्तिमान दीप वाला चौथा देश बन गया और इसके दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र तक का पहला देश बन गया। भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त, 2023 को चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की थी। सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर की सफल तैनाती की गई। लैंडिंग साइट का नाम ‘शिव शक्ति’ पॉइंट (स्टेशन शिव शक्ति) रखा गया। इसके साथ ही 23 अगस्त को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” घोषित किया गया। चंद्रयान 3 की सफलता के साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत विश्व का एकमात्र देश बन गया।