आज 26 फरवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
✅✅1909: पहली सफल रंगीन चलचित्र प्रक्रिया, किनेमाकलर, पहली बार लंदन के पैलेस थिएटर में आम जनता के लिए प्रदर्शित की गई।
✅✅1935: एडोल्फ हिटलर ने वर्साय की संधि का उल्लंघन करते हुए जर्मनी को पुनः शस्त्रीकृत करने का आदेश दिया, जिसकी शुरुआत लूफ़्टवाफे़ के पुनर्गठन से हुई।
✅✅1935: राडार (रेडियो डिटेक्शन एंड रेंजिंग) का पहली बार प्रदर्शन रॉबर्ट वाटसन-वाट द्वारा किया गया था।
✅✅1966: महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर का निधन।
✅✅1972: वर्धा के निकट अरवी में बनाए गए विक्रम अर्थ सैटलाइट स्टेशन को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया।
✅✅1975: गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ स्थापित किया गया।
✅✅2019: भारतीय वायु सेना के जेट विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर पुलवामा हमले के जवाब में बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया था।