आज 26 जनवरी 2026 है। आज देशभर में धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में बेहद खास है क्योंकि इसी दिन साल 1950 में हमें हमारा संविधान मिला था। इसी दिन के प्रतीक में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। आज गणतंत्र दिवस पर हर जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कई नई और अनोखी चीजें देखने को मिलेंगी। पहली बार लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाली रॉकेट लॉन्चर सिस्टम ‘सूर्यास्त्र’, हाल ही में बनाया गया भैरव लाइट कमांडो बटालियन, जांस्कर टट्टू और बैक्ट्रियन ऊंट परेड में शामिल होंगे।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस
15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा मिल गया था। हालांकि, लगभग तीन साल बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान को अपनाने के साथ भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया। इसी दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जानें गणतंत्र दिवस का इतिहास
आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को अपने देश में भारतीय संविधान लागू किया गया था। 15 जनवरी 1947 को अपना देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था। 26 नवंबर 1949 तक भारत का संविधान बनकर तैयार हो गया था और इसी दिन संविधान सभा ने इसे अंगीकार भी कर लिया था। दरअसल 15 अगस्त 1947 को देश को ब्रिटिश राज से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन उनके पास अपना संविधान (Constitution) नहीं था। आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को देश को अपना संविधान मिला और इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतांत्रिक देश बन गया। बता दें कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की थी और उन्हें भारतीय संविधान का रचयिता माना जाता है। इस दिन देशभर में गणतंत्र दिवस का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस की लाइव स्ट्रीमिंग
इस साल 77वें गणतंत्र दिवस पर यूरोपीय यूनियन के लीडर्स चीफ गेस्ट होंगे। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर बतौर चीफ गेस्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7.30 मिनट पर होगी। इस समय ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वज फहराएंगी। परेड की लाइव स्ट्रीमिंग 26 जनवरी की सुबह 9 बजे से होगी। दूरदर्शन कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस की परेड का सीधा प्रसारण करेगा। इसे दूरदर्शन के YouTube चैनल के साथ ही National चैनल पर Live प्रसारण देख सकते हैं। गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल ‘Doordarshan National’ पर भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत सुबह 7:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ध्वजारोहण के साथ होगी। वहीं, परेड का लाइव प्रसारण सुबह 9 बजे से शुरू होगा।