26 जनवरी: आज पूरा देश मना रहा है 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राजपथ पर दिखेगा भव्य नजारा

आज 26 जनवरी है। आज पूरे भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 73वें गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षाबलों के जवान तैनात है।

जाने गणतंत्र दिवस का इतिहास-

आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को अपने देश में भारतीय संविधान लागू किया गया था। 15 जनवरी 1947 को अपना देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था। 26 नवंबर 1949 तक भारत का संविधान बनकर तैयार हो गया था और इसी दिन संविधान सभा ने इसे अंगीकार भी कर लिया था। दरअसल 15 अगस्त 1947 को देश को ब्रिटिश राज से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन उनके पास अपना संविधान (Constitution) नहीं था। आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को देश को अपना संविधान मिला और इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतांत्रिक देश बन गया। बता दें कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की थी और उन्हें भारतीय संविधान का रचयिता माना जाता है। इस दिन देशभर में गणतंत्र दिवस का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

देख सकते हैं सीधा प्रसारण-

आज 73 वें गणतंत्र दिवस के जश्न से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। गणतंत्र दिवस परेड-2022 भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हो रही है जिसे पूरे देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जा रहा है और इसके लिए सरकार ने कई नए कार्यक्रमों की घोषणा की है। गणतंत्र दिवस समारोह का सीधा प्रसारण देशभर में दूरदर्शन के सभी चैनलों पर 26 जनवरी को सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर राजपथ पर होने वाले कार्यक्रमों के अंत तक किया जाएगा। यह सीधा प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज यूट्यूब चैनलों और न्‍यूज ऑन एआईआर ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। 

गूगल ने बनाया खास डूडल-

इस मौके पर लोग अपने-अपने तरीके से आंनंद मनाते हैं। कुछ लोग गणतंत्र दिवस का परेड देखने जाते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने घरों में ही अच्छा पकवान बनाकर इसे सेलिब्रेट करते हैं। वहीं आज के इस खास मौके पर गूगल ने भी अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस को मनाया है और एक अलग ही लुक में गूगल डूडल को पेश किया। गणतंत्र दिवस के डूडल को गूगल ने ऊंट, हाथी, घोड़े, ढोलक समेत कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट और तिरंगे से काफी मनमोहक अंदाज में सजाया है और इसे देशवासियों को भेट किया है।