27 फरवरी: आज है फाल्गुन अमावस्या, स्नान दान के साथ श्रीहरि की पूजा का खास महत्व, देखें शुभ मुहूर्त

आज 27 फरवरी 2025 है। आज फाल्गुन अमावस्या है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि पर अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि की शुरुआत 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं, अगले दिन यानी 28 फरवरी को सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर फाल्गुन अमावस्या का समापन होगा। ऐसे में 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा।

स्नान दान का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05:08 से 05:58 तक रहेगा
शिव योग – प्रातः 5:09 से रात्रि 11:41 तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:11 से 12:57 तक रहेगा।

स्नान दान का खास महत्व

इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का पूजन का विधान है। साथ ही इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा-अर्चना से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

जाने पूजा विधि

आज फाल्गुन अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। इसके बाद पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ होता है। नदी में स्नान के अलावा नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करना भी शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और जरूरतमंदों को दान दे। दान का भी खास महत्व है।