27 मई: शनि जयंती आज, इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी सुख समृद्धि, जानें पूजन विधि

आज 27 मई 2025 है। आज शनि जयंती है। हिन्दू धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व होता है। इन्हें कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता कहा जाता है। इस दिन शनिदेव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शनि जयंती पर पूजा पाठ करने से अच्छे फल की प्राप्ति होगी।

शनि जयंती

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर मुख्य रूप से शनि-शांति के कर्म, पूजा-अनुष्ठान, पाठ और दान आदि करने से शनि व पितृ दोषों की शांति होती है। साथ ही शनि जयंती के दिन जूते, चप्पल, उड़द की दाल, छाता, सरसों का तेल और काले रंग की वस्तुओं को दान करें। इसके अलावा पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

देखें शुभ मुहूर्त

शनि जयंती 27 मई, 2025 मंगलवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर हो रही है। वहीं अगले दिन 27 मई की सुबह को 08 बजकर 31 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में शनि जयंती का पर्व 27 मई को मनाया जाएगा।

ऐसे करें पूजन

हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप नीले फूल, फल, सिंदूर, कुमकुम और अक्षत शनि देव को चढ़ाएं और सरसों के तेल में दीपक जलाकर शनि देव के प्रतिमा के सामने रख दें ।  इसके बाद शनि देव का ध्यान करते समय 108 बार ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें व शनि चालीसा का पाठ जरूर करें। इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र और जल दान करने से पुण्य मिलता है।