27 सितंबर: World Tourism Day: आज ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस, जानें इतिहास और 2023 की खास थीम

आज 27 सितंबर है। आज विश्व पर्यटन दिवस है। दुनियाभर में स्थित ऐतिहासिक इमारतें, धार्मिक स्थल, यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहरों के बारे में सभी को जागरूक करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

निवेश पर रहेगा पर्यटन दिवस का फोकस

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षहाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की आधिकारिक वेबसाइट से मिली खबर के अनुसार इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का फोकस “निवेश” है, जिसका प्रमुख विषय “इनवेस्टिंग इन पीपुल, प्लेनेट एंड प्रोसपेरिटी” है। मुख्य आयोजन 27 से 28 सितंबर तक सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित किया जाएगा। महामारी ने वैश्विक पर्यटन के विकास में बाधा डाली है और पारंपरिक पर्यटन निवेश को भी कुछ हद तक बदल दिया है। विश्व पर्यटन संगठन ने पर्यटन उद्योग की पुनर्प्राप्ति और विकास को बढ़ावा देने के लिए “निवेश” को एक महत्वपूर्ण मामले के रूप में शामिल किया है, और सरकारों, वित्तीय संस्थानों और उद्यमों से संयुक्त रूप से पर्यटन उद्योग में निवेश को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन का मानना ​​है कि कार्बन उत्सर्जन को कम करना पर्यटन निवेश में बड़ी वृद्धि क्षमता वाले क्षेत्रों में से एक बनने की उम्मीद है। पर्यटन उद्योग में हरित निवेश और हरित परिवर्तन उद्योग के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। अनुमान है कि 2030 तक नवोदित बाजारों में हरित इमारतों में निवेश 247 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें से होटल, रिसॉर्ट्स और रेस्तरां जैसी हरित इमारतों में निवेश 15 खरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

कब हुई थी शुरूआत

विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने 1979 में विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत की थी। उसी के लिए उत्सव आधिकारिक तौर पर 1980 में शुरू हुआ। यह हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है क्योंकि यह तारीख UNWTO के क़ानूनों को अपनाने की सालगिरह का प्रतीक है। 1997 में, UNWTO ने फैसला किया कि यह दिन प्रत्येक वर्ष विभिन्न मेजबान देशों में मनाया जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस का प्रारंभिक स्मरणोत्सव एक केंद्रीय विषय के साथ समग्र रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रित था।

कब मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

भारत अपना राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी को मनाता है। हालांकि वैश्विक स्तर पर पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाते हैं। इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2023 को मनाया जा रहा है।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 1980 में मनाया गया था। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) ने की थी। 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने की खास वजह थी। इसी दिन 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को मान्यता मिली थी। यूएनडब्ल्यूटीओ की वर्षगांठ के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

क्यों मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

पर्यटन दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यटन के जरिए रोजगार को बढ़ावा देने, लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को जानकारी देना है।

कौन सा देश कर रहा होस्ट

हर साल विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी दुनिया का कोई एक देश करता है। साल 2022 में विश्व पर्यटन दिवस का मेजबान देश इंडोनेशिया था। इस बार सऊदी अरब विश्व पर्यटन दिवस 2023 की मेजबानी कर रहा है।

विश्व पर्यटन दिवस की थीम

वहीं 2023 में इसकी थीम’ पर्यटन और हरित निवेश’ (Tourism and Green Investments) है। इस विश्व पर्यटन दिवस 2023 में, UNWTO, “पर्यटन और हरित निवेश” थीम के तहत, सतत विकास लक्ष्यों के लिए अधिक और बेहतर-लक्षित निवेश की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है, जो 2030 तक एक बेहतर दुनिया के लिए संयुक्त राष्ट्र रोडमैप है। अब नए और अभिनव समाधानों का समय है, न कि केवल पारंपरिक निवेश जो आर्थिक विकास और उत्पादकता को बढ़ावा देते हैं और रेखांकित करते हैं।