आज 28 फरवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
1712 : बहादुर शाह जफर ने लाहौर में अंतिम सांस ली।
1922: यूनाइटेड किंगडम ने मिस्र को स्वतंत्रता प्रदान कर दी, हालांकि देश ब्रिटिश प्रभाव के अधीन रहा।
1928 : सी वी रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1936 : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का निधन।
1947: ताइवान में सरकार विरोधी विद्रोह के परिणामस्वरूप चियांग काई शेक के नेतृत्व वाली चीन गणराज्य सरकार द्वारा हिंसक दमन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 18,000-28,000 लोग मारे गए और श्वेत आतंक की शुरुआत हुई।
1948 : भारत की आजादी के तकरीबन छह माह बाद ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी अपने देश लौट गई।
1953: वैज्ञानिक जेम्स वाटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की खोज की घोषणा की।
1986 में स्वीडिश प्रधानमंत्री ओलोफ पाल्मे की स्टॉकहोम में हत्या कर दी गई।
1991: संयुक्त राष्ट्र द्वारा युद्ध विराम की घोषणा के बाद खाड़ी युद्ध समाप्त हो गया।
2013: बेनेडिक्ट XVI ने पोप के पद से इस्तीफा दे दिया, जो 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बन गये।
2020 : चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए।