आज 28 जुलाई 2025 है। आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को वायरल हेपेटाइटिस के प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके और शिक्षित किया जा सके, जो यकृत में सूजन पैदा कर सकता है जिससे यकृत से संबंधित गंभीर बीमारियां और यकृत कैंसर हो सकता है। हेपाटाइटिस बी वायरस (HBV) के काऱण होने वाली एक संक्रामक बीमारी है जो मनुष्य के साथ बंदरों की प्रजाति के लीवर को भी संक्रमित करती है, जिसके कारण लीवर में सूजन और जलन पैदा होती है जिसे हेपाटाइटिस कहते हैं।
जाने इसका कारण
हेपेटाइटिस संक्रामक बीमारियों का समूह है जो उसके कई वेरिएन्ट्स जैसे ए, बी, सी, डी और ई के नामों से जाना जाता है। हेपेटाइटिस आम तौर पर वायरल संक्रमण के कारण होता है, लेकिन उसके अलावा भी कई जोखिम फैक्टर जैसे अत्यधिक अल्कोहल का सेवन, टॉक्सिन्, कुछ दवा और खास मेडिकल स्थितियां हैं। हेपेटाइटिस ए और ई आम तौर से दूषित भोजन और पानी के सेवन की वजह से होता है। हेपेटाइटिस बी, सी और डी का कारण संक्रमित ब्लड और शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आना है। हेपेटाइटिस डी उन लोगों को प्रभावित करता है जो पहले ही हेपेटाइटिस बी से प्रभावित हैं। उसके अलावा, हेपेटाइटिस फैलने का कारण मां से बच्चे में वायरस का ट्रांसमिशन, असुरक्षित सुइयों का इस्तेमाल भी है।
दवाओं के प्रयोग से इसका प्रभावी ढंग से इलाज
हेपेटाइटिस बी वायरस का संक्रमण पूरी तरह से ठीक नहीं होता है, लेकिन दवाओं के प्रयोग से इसका प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है ताकि अधिकांश रोगी अपने जीवनकाल के दौरान स्वस्थ रहें। हेपेटाइटिस बी के लिए टीकाकरण अब सभी शिशुओं, और जोखिम वाले वयस्कों को बीमारी से बचाने के लिए किया जाता है।