देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले पेरिस ओलंपिक का समापन हुआ है। जिसके बाद अब पेरिस पैरालिंपिक 2024 शुरू हो गया है।
पेरिस पैरालिंपिक 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पैरालिंपिक 2024 की शुरुआत 28 अगस्त से हुई। इसका समापन 08 सितंबर को होगा। जिसमें 22 खेल शामिल होंगे। 11 दिनों तक चलने वाले इस शानदार आयोजन में 269 सत्रों (सुबह, दोपहर और शाम) में कुल 549 इवेंट आयोजित किए जाएंगे। भारत की 84 सदस्यीय टीम 28 अगस्त से शुरू हो रहे पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई है। जो 12 खेलों में हिस्सा लेंगे।
30 अगस्त आज का शेड्यूल
पैरा ताइक्वांडो
महिलाओं की K44-47 किग्रा स्वर्ण पदक प्रतियोगिता – रात 12:04 बजे
पैरा बैडमिंटन
महिला एकल ग्रुप चरण – दोपहर 12:00 बजे से
पुरुष एकल ग्रुप चरण – दोपहर 12:00 बजे से
मिश्रित युगल ग्रुप चरण – शाम 7:30 बजे से
पैरा तीरंदाजी
महिला व्यक्तिगत कंपाउंड का ओपन राउंड ऑफ 32 – दोपहर 12:30 बजे से
पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन राउंड ऑफ 32 – शाम 7:00 बजे से
पैरा शूटिंग
महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 क्वालिफिकेशन – दोपहर 12:30 बजे
पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 योग्यता – दोपहर 2:30 बजे
महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 फाइनल – दोपहर 3:15 बजे
मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 क्वालिफिकेशन – शाम 5:00 बजे
पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फाइनल – शाम 5:30 बजे
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH2 प्री-इवेंट ट्रेनिंग – शाम 7:00 बजे
मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 फाइनल – शाम 7:45 बजे
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 प्री-इवेंट ट्रेनिंग – रात 8:30 बजे
पैरा एथलेटिक्स
महिला डिस्कस थ्रो F55 फाइनल – दोपहर 1:30 बजे
महिला 100 मीटर T35 फाइनल – शाम 4:39 बजे
पैरा टेबल टेनिस
पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल – दोपहर 1:30 बजे से
महिला युगल क्वार्टरफाइनल – दोपहर 1:30 बजे से
मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल – दोपहर 1:30 बजे से
पैरा रोइंग
मिश्रित युगल स्कल्स PR3 हीट – दोपहर 3:00 बजे
पैरा साइकिलिंग
पुरुष C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग – शाम 4:24 बजे
पुरुष C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट फाइनल कांस्य – शाम 7:11 बजे
पुरुष C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट फाइनल स्वर्ण – शाम 7:19 बजे
यहा देखें प्रसारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इसका लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। जबकि इसकी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।