31 अगस्त: आज है मासिक दुर्गाष्टमी, मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं होंगी दूर

आज 31 अगस्त 2025 है। आज मासिक दुर्गाष्टमी है। हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। यह व्रत मां दुर्गा को समर्पित होता है। यह दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। 31 अगस्त को दुर्गा अष्टमी है।

जानें शुभ मुहूर्त

दुर्गाष्टमी या दुर्गा अष्टमी एक मासिक अनुष्ठान है और इस महीने यह 31 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 30 अगस्त 2025 को रात्रि 10:46 बजे प्रारम्भ होगी तथा 1 सितंबर 2025 को रात्रि 12:57 बजे समाप्त होगी।

जानें पूजन विधि

आज सुबह स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें। माता दुर्गा का जलाभिषेक करें। मां दुर्गा का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें। अब माता को लाल चंदन, सिंदूर, शृंगार का समान और लाल पुष्प अर्पित करें। मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें। पूरी श्रद्धा के साथ माता दुर्गा की आरती करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। माता को भोग लगाएं। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।