31 जुलाई: गोस्वामी तुलसीदास जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त व अन्य जानकारी

आज 31 जुलाई 2025 है। आज तुलसीदास जयंती है। हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई जाती है। यह जयंती हिन्दू पंचांग और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार मनाई जाती है, इसलिए हर साल तिथि अलग-अलग होती है। इस साल यह जयंती 31 जुलाई को मनाई जाएगी।

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 03:59 से 04:42 तक रहेगा।
प्रातः सन्ध्या मुहूर्त सुबह 04:21 से सुबह 05:25 तक रहेगा।
अभिजित मुहूर्त सुबह 11:38 से दोपहर 12:31 तक रहेगा।
विजय मुहूर्त दोपहर 02:17 से दोपहर 03:11 तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 06:44 से शाम 07:05  तक रहेगा।
सायाह्न सन्ध्या शाम 06:44 से शाम 07:48 तक रहेगा।
अमृत काल शाम 05:32 से शाम 07:20 तक रहेगा।
निशिता मुहूर्त रात 11:43 से 12:26 देर रात (अगस्त 01) तक रहेगा।

जानें उनके बारे में

तुलसीदासजी का जन्म संवत 1589 में उत्तर प्रदेश के वर्तमान बांदा जनपद के राजापुर नामक गांव में हुआ था। हालांकि अधिकतर मत 1554 में जन्म होने का संकेत करते हैं। उनका जन्म स्थान कुछ लोग सोरो बताते हैं। उनका जन्म 1532 ईस्वी में हुआ और सन् 1623 ईस्वी में उनकी मृत्यु हो गई। गोस्वामी तुलसीदास जयंती, भारतीय धर्म और साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन हम उन महान संत की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से धर्म, भक्ति, और आदर्श जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया।