38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड के नये‌ रिकॉर्ड ने रचा इतिहास, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड की झोली में अब तक आए 20 गोल्ड मेडल

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्‍ट्रीय खेलों में उत्‍तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। 38वें राष्ट्रीय खेल अब समापन की ओर है। इसके साथ ही पदक तालिका में उत्तराखंड सातवें नंबर पर है। अभी भी सर्विसेज 54 गोल्ड के साथ पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर अब महाराष्ट्र आ गया है। जिसके खाते में 41 गोल्ड आ चुके हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर कर्नाटक है. जिसके पास 33 गोल्ड हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की झोली में अभी तक 20 गोल्ड, 30 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। इस तरह से अभी तक उत्तराखंड के पास 85 मेडल उत्तराखंड की झोली में आ चुके हैं। मेडल टैली में उत्तराखंड 7वें नंबर पर आ गया है।
14 फरवरी को खेलों का समापन है।