चमोली: यहाँ नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के बर्फ से ढ़के क्षेत्र में मृत मिले 2 पर्यटक

उत्तराखंड में इन दिनों ठंड तेजी से बढ़ रही है।वही लगातार पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है। इसी बीच चमोली जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।

दो पर्यटकों के मिले शव-

यहां नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के बर्फ से ढ़के क्षेत्र में शनिवार को दो पर्यटक मृत अवस्था में मिले हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि उद्यान के एक दल को गश्त के दौरान ये शव मिले। जिसके बाद पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पंहुची।