- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के मैदान पर खत्म । टीम इंडिया ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 113 रनों की करारी मात दी । 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अब 1-0 से आगे है ।
- नये साल के अवसर पर खालिस्तानी आतंकी नए साल के मौके पर मुंबई में बड़े हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं । खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद मुंबई में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कर दी गयी रद्द ।
- पीएम नरेन्द्र मोदी ने हल्द्वानी में रैली के दौरान ओवरऑल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 2 हजार करोड़ रुपये की योजना पर कार्य किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हल्द्वानी शहर में सड़क, पार्किंग, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट व पानी की सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष (निरंजनी अखाड़ा) एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति इस्तेमाल की गई भाषा की निंदा की और इसे अमर्यादित बताया।
- कोरोना वायरस की दवा Molnupiravir कल से भारतीय खुदरा दवा बाजार में हुई लॉन्च । आपको बता दें कि सरकार ने हाल ही में इस दवा को मंजूरी दी थी । यह कैप्सूल आपको मेडिकल स्टोर में 63 रुपये का मिलेगा । हालांकि दवा विक्रेताओं को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वो सिर्फ डॉक्टर के पर्चे पर इस दवा का नाम देखने के बाद ही उसे बेच सकेंगे ।
- कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से देश में पहली मौत का मामला आया सामने । प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ के अस्पताल में भर्ती 52 साल के मरीज की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- कालीचरण की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई और कहा कि कालीचरण की जो गिरफ़्तारी है उस पर हमें आपत्ति है। संघीय नियम बिल्कुल ये इजाजत नहीं देती है।
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज में, मंच पर बैठने को लेकर बीजेपी नेता आपस में भिड़े । इतना ही नहीं मंच पर नेताओं के बीच गाली गलौज के साथ लात-घूंसे भी चले।
- बुधवार की शाम को दक्षिण कश्मीर के नौगांव (वेरीनाग) क्षेत्र में आतंकियों से लोहा लेते शहादत का जाम पीने वाले 19 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक जसवीर सिंह की शहादत की खबर ने उनके परिवार को बुरी तरह से सदमा पहुंचाया है।गांव के लोगों ने भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर शहीद लांस नायक को श्रद्धांजलि दी ।
- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (सीडीएस)-I 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में कुल 341 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
सुबह की ताजा खबरें (31 दिसंबर )