देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मदुरै की 7 साल की बच्ची संयुक्ता नारायणन ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
बनाया नया रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटी सी संयुक्ता ने अपने ताइक्वांडो कौशल से भारत और दुनिया को हैरान कर दिया है। सात साल लड़की ने सिर्फ़ 7 साल और 270 दिन की उम्र में अब तक की सबसे कम उम्र की ताइक्वांडो प्रशिक्षक बनकर इतिहास रचा है। इसके साथ ही संयुक्ता ने अब तक की सबसे कम उम्र की ताइक्वांडो प्रशिक्षक के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जो अन्य बच्चों के लिए एक प्रेरणा हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। जिसमे यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।