उत्तराखंड: यहां बियर बार के संचालक ने की आत्महत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक बार संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बियर बार के संचालक ने की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमित नौगांव पुत्र गुणानंद पौड़ी गढ़वाल की तहसील थलीसैंण के गड़कोट गांव के रहने वाले थे। अमित वर्तमान में प्रेमनगर में रह रहे थे और यहां पर अपने पार्टनरों के साथ जाखन में टेडी ब्वॉय नाम का बियर बार चलाते थे। गुरुवार की रात जब उनके दोस्त कमरे में गये तो‌ दरवाजा बंद था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। कमरे में अंदर अमित पंखे में फंदा लगाकर लटके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।