उत्तराखंड से जुड़ी खबर है। उत्तराखंड में कल यानी पांच मार्च को उत्तराखंड लोक सेवा अयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा आयोजित होने वाली है।
परीक्षा केंद्रों में लागू होगी धारा 144
जिसमें उत्तराखंड में जिन जिलों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू की जाएगी। बागेश्वर जिले में भी कनिष्ठ सहायक परीक्षा आयोजित होगी। इस दौरान राइंका बागेश्वर, जीजीआईसी, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा, राइंका मंडलसेरा, राइंका रवाईखाल, नेशनल मिशन इंटर कॉलेज तथा राजकीय पीजी कॉलेज बागेश्वर परीक्षा केंद्रो में धारा 144 लागू रहेगी। वहीं नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।