Holi 2023: होली के जश्न में डूबा पूरा देश, अबीर-गुलाल के साथ पानी के रंगों की खूब उड़ी बौछारें

आज पूरा देश होली के जश्न में डूबा हुआ है। देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पूरा देश रंगों से रंगीन हुआ है।

होली के रंगों में रंगा देश

आज बुधवार सुबह से ही शहर के लोग रंगों में डूबने लगे। होलियारों की टोलियां सड़क पर न केवल एक दूसरे काे रंग रहे हैं, बल्कि हवा में गुलाल व रंग उड़ा रहे‌ है। हालांकि होली पर पक्के रंग की तुलना में गुलाल का उपयोग अधिक लोग कर रहे हैं। सड़कों पर लोग रंगे हुए निकल रहे हैं। पूरे देश में होली की धूम है। सभी लोग रंगों में रंगने लगे हैं।

उत्तराखंड में भी होली का जश्न

उत्तराखंड भी होली के उल्‍लास और जश्‍न में डूबा हुआ है। हर ओर गुलाल और गीतों की धूम मची हुई है। बच्‍चे बुजुर्ग और जवान होली के रंग में रंग गए हैं। पहाड़ी वाद्य यंत्र की धुन पर थिरके होल्यारों ने फूलों की होली खेली। लोग हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह में पहुंच रहे हैं और गुलाल का तिलक लगाकर आपसी सौहार्द बनाने का संकल्प ले रहे हैं।