अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के खत्याड़ी की कमला भंडारी स्वरोजगार शुरू कर महिलाओं के लिए मिसाल बन रही है।
महिलाओं के लिए मिसाल
खत्याड़ी की मनोज विहार कॉलोनी निवासी कमला भंडारी शहद उत्पादन से लोगों के जीवन में मिठास घोलने के साथ वह अन्य महिलाओं को स्वरोजगार की राह दिखा रही है। उन्होंने बताया कि दो मौन पालन बॉक्स से शहद उत्पादन की शुरूआत करने के बाद आज उनके पास 218 बॉक्स हैं। इनसे शहद उत्पादन कर वह छह लाख रुपये सालाना कमा रही हैं। उनके शहद की दिल्ली और पंजाब तक मांग है।