अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा ने बिडकुल के साथ विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर किए एमओयू हस्ताक्षर

  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.  जगत सिंह बिष्ट,विकास एवं नियोजन अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, बिड़कुल के परियोजना प्रबंधक  आकाशदीप भट्ट एवं बिडकुल के अन्य सहयोगी चयनित स्थल पर निरीक्षण हेतु गए। इसके उपरांत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास के निर्माण को लेकर बिडकुल के साथ एमओयू हस्ताक्षर किये गए।

इस दौरान मौजूद रहे

दोनों ही संस्थाओं के बीच एमओयू हस्ताक्षर के दौरान विश्वविद्यालय की प्रभारी कुलसचिव इला बिष्ट, कला संकायाध्यक्ष प्रो.अरविंद सिंह अधिकारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह, प्रो. निर्मला पंत आदि मौजूद रहे।