आज बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की मासिक बैठक मंदिर परिसर के विशाल कक्ष में सम्पन हुई। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाई पढ़ी गयी तथा उसका अनुमोदन किया गया।
भक्त मंदिर की मर्यादा का रखे पूर्ण ध्यान
सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि वैशाख माह से पूर्व मंदिर की साफ-सफाई व पुताई का कार्य पूर्ण कर लिया जाय तथा वैशाख माह में आने वाले भक्तों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े इसकी उचित व्यवस्था हेतु सदस्यों को अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। मंदिर के अन्दर सौन्दर्यकरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा जिससे मंदिर को अन्य स्वरूप दिया जा सकें इस सम्बन्ध में समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया। सभी भक्तों से निवेदन किया गया कि वह जब मंदिर में प्रवेश करें तो मंदिर की मर्यादा का पूर्ण ध्यान रखें तथा सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। सौन्दर्यकरण हेतु कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा।
कोसी बेतालेश्वर मोटर मार्ग की दुर्दशा पर गहरा रोष व्यक्त किया
सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि वैशाखी से पूर्व सम्पूर्ण मंदिर व परिसर को सेनेटाइज किया जायेगा। अल्मोड़ा कोसी बेतालेश्वर मोटर मार्ग की दुर्दशा पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाया गया कि अनुरोध के पश्चात भी उक्त मार्ग पर माप करने के लिये विभाग अपनी आँखें बन्द कर रखी हैं विभाग किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। 14 अप्रैल से मंदिर में आने वाले भक्तों को कोई असुविधा न हो इसलिये विभाग से पुन: अनुरोध किया गया कि वह 14 अप्रैल से पूर्व अन्त मार्ग को दुरस्त करें। अन्यथा आन्दोलन करने का बाध्य होना पड़ेगा।
बैठक में उपस्थित रहें
बैठक में मंदिर महन्त राहुल गिरी महाराज, अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, दिनेश गोयल, कैलाश जोशी, दीपक तिवारी, उद विपट, राजेंद्र बिष्ट, मनीष साह,नरेंद्र लाल साह, दीप-चन्द्र जोशी साह, राजेश कृष्ण मुरारी अग्रवाल, दिनेश जोशी (कल्लू) आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता रामअवतार अग्रवाल व संचालन दिनेश गोयल ने किया।