दिनांक 16.03.2023 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के आदेशानुसार हिस्ट्रीशीटर/आदतन अपराधी सोनू पंवार की जिला बदर की कार्यवाही करते हुए छः माह हेतु जनपद में प्रवेश निषेध किया गया था।
जिला अस्पताल में हंगामा करने की मिली थी सूचना
दिनांक- 29.03.2023 को कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त सोनू पंवार जिला अस्पताल अल्मोड़ा में हंगामा कर रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू पंवार को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में गुण्डा एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
सोनू पंवार पुत्र रमेश पंवार, निवासी भ्यारखोला, राजपुरा, अल्मोड़ा
पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव
2-कानि0 केशव भौत, कोतवाली अल्मोड़ा
3-कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा