उत्तराखंड टॉप टेन (31मार्च, शुक्रवार, 2023)

Ten

◆ नैनीताल जिले के रामनगर में पानी के तेज बहाव में बस पलट गई। जिसमें 27 लोग सवार थे। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

◆ क्रेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअली प्रदेश में दून मेडिकल कालेज के नए ब्लाक समेत चार योजनाओं का शिलान्यास किया।
◆ उत्तराखंड के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश का सिलसिला जारी है।
◆ टिहरी जिले के जाखणीधार-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मृत्यु की खबर है।
◆ उत्तराखंड के दूर-दराज इलाकों तक हम स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैंः मुख्यमंत्री
◆ आज 182 करोड़ रुपये की योजनाओं का भूमिपूजन हुआ हैः स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत
◆ चम्पावत जिले के नेपाल सीमा से लगे चमदेवल क्षेत्र में तीन दिवसीय चैतोला मेले के अवसर पर चमु देवता की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और डोले का दर्शन ओर पूजन किया।
◆ मौसम विज्ञान विभाग ने एक अप्रैल तक प्रदेश के उच्च इलाकों में बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
◆ स्वामी रामदेव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह सभी के लिए एक मिसाल है। उन्होंने योग से 30 किलोग्राम वजन तक घटाया है।
◆ एम्स ऋषिकेश में जांच के लिए सीबीआई टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप, अधिकारियों से पूछताछ की।