नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के नैनी झील से अल्मोड़ा के एक टूरिस्ट गाइड का शव मिला है। जिससे आसपास हड़कंप मच गया।
मामलेे की जांच कर रही पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार दोपहर करीब तीन बजे मल्लीताल स्थित पैडल बोट स्टैंड के समीप लोगों ने नैनी झील में एक शव उतरता देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे रेस्क्यू कर झील से शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान मेहरागांव दन्या अल्मोड़ा निवासी ललित सिंह (35) पुत्र लक्ष्मण सिंह मेहरा के रूप में हुई है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।