आगामी 17 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों तेज कर दी हैं। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में जिला स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक कर अधिक से अधिक बच्चों को कृमि से संबंधित दवा खिलाने के निर्देश दिए।
17 और 20 अप्रैल को मनाया जाएगा एनडीडी
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए एनडीडी एवं एनीमिया टास्क फोर्स कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एनडीडी 17 और 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सभी एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जानी हैं। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और घर-घर में आशाओं के माध्यम से दवाएं खिलाई जाएंगी। उन्होंने सभी आशाओं और स्वास्थ्य कार्मिकों को अधिक से अधिक बच्चों को दवा खिलाने के निर्देश दिए। कहा कि इसको लेकर डाटा भी तैयार किया जा रहा है।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित, एनएचएम जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट समेत बाल विकास, शिक्षा विभाग और आईटीआई के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।