उत्तराखंड: कुमाऊँ विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे डॉ. मनमोहन चौहान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर है। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया।

6 माह तक के लिए की गई नियुक्ति

बता दें कि प्रो. एनके जोशी कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल  को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर चयन होने के फलस्वरूप उनके द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2023 को त्यागपत्र दिया गया। त्यागपत्र कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकार कर लिया गया ।डॉ.चौहान की नियुक्ति कुमाऊं विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक अथवा 6 माह, जो भी पहले हो तक के लिए की गई है।