उत्तराखंड:  नाबालिग लड़कियों ने अपने ही सहेली का पांच हजार में किया सौदा

यहां दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है।जहां दो लड़कियों ने मिलकर अपनी ही  एक सहेली का सौदा कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानें पूरा मामला

दो लड़कियों ने मिलकर अपनी ही  एक सहेली का  पांच हजार में सौदा कर दिया ।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से बाल संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेज दिया गया है।एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि 10 फरवरी में एक किशोरी गायब हो गई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही जांच महिला उप निरीक्षक नेहा राणा को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी बिंदुखेड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश की तो आरोपित धर्मेंद्र पुलिस के डर से उसे रुद्रपुर छोड़कर फरार हो गया। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि इसके बाद किशोरी अपनी ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर निवासी सहेलियों के यहां गई। दोनों ही सहेलियां उसे लालपुर स्थित होटल में छोड़ आईं। लापता किशोरी की लोकेशन लालपुर स्थित होटल में मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया। इस दौरान पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी सहेलियों ने उसे होटल कर्मी देबू कश्यप को पांच हजार में बेचा था। होटल में देबू कश्यप ने उससे दुष्कर्म किया। जबकि इससे पहले धर्मेंद्र उसे अपने साथ ले गया था और उसने भी उससे दुष्कर्म किया।

बालिका संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेजा गया

एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों पर पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। जबकि उसे बेचने वाली दोनों सहेलियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार शाम को सूचना मिली कि किशोरी को बेचने वाली दोनों नाबालिग आवास विकास क्षेत्र में है। इस पर महिला उप निरीक्षक नेहा राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें बालिका संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेजा गया है।