अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में वापस लौटेंगे आठ चिकित्सक, आदेश जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में आठ चिकित्सक चले गए थे। जिसके बाद अब वापस बुलाए गए आठ डॉक्टर जल्द ही मेडिकल कॉलेज में फिर से तैनाती लेंगे।

आठ चिकित्सक वापस लेंगे तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार चले‌ गये आठ चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें फिर से मेडिकल कॉलेज संबद्ध करने का निर्णय लिया है। ऐसे में दो दिनों से बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष के ताले खुलने की उम्मीद है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आठ चिकित्सकों को संबद्ध किया था लेकिन बीते सोमवार को एक साल पूरा होने पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें वापस बुला लिया। जो‌ आज गुरुवार को तैनाती लेंगे। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद फिर से सभी चिकित्सकों को मेडिकल कॉलेज में तैनाती लेने का आदेश जारी हुआ है।