जाॅब अलर्ट: इंडिया पोस्ट में GDS भर्ती की जारी हुई अधिसूचना, बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। डाक विभाग में भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इंडिया पोस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डाक घर शाखा कार्यालय (बीओ) में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया पोस्ट 2023 में नए स्थापित डाक घर शाखा कार्यालय (इंडिया पोस्ट बीओ) में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) के पदों के लिए आवेदन पंजीकरण शुरू करेगा। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। 10वीं के प्रतिशत के आधार पर एक योग्यता सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षण होगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार सोमवार, 22 मई, 2023 से इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2023 के लिए 22 मई, 2023 से 11 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट 12 जून, 2023 को आवेदन सुधार विंडो खोलेगा और 14 जून, 2023 को इसे बंद कर देगा।