बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के बिचला दानपुर के लीती गांव से पिथौरागढ़ जिले के नामिक ग्लेशियर की ट्रैकिंग के लिए दल रवाना होगा। यह दल जून की शुरुआत में रवाना होगा।
लीती गांव से यात्रा की शुरुआत
मिली जानकारी के अनुसार लीती गांव से यात्रा की शुरूआत होगी। जिसमें भ्रमण के अलावा क्षेत्र की संस्कृति, खानपान और रहन-सहन से ट्रैकर रूबरू होंगे। बताया गया है कि लीती से नामिक ग्लेशियर की ट्रैकिंग एक से पांच जून तक चलेगी। वंदे मातरम ग्रुप इस ट्रैकिंग को आयोजित कर रहा है।
नामिक ग्लेशियर
दरअसल नामिक ग्लेशियर को वर्ष 2018 में ट्रैक ऑफ द इयर घोषित किया गया था। बागेश्वर जिले की सीमा से लगे नामिक गांव का बिचला दानपुर से खासा जुड़ाव है। लीती, गोगिना, कीमू और नामिक के लोगों के आपस में गहरे संबंध हैं। हर साल बिचला दानपुर आने वाले सैलानी और ट्रैकर नामिक ग्लेशियर की यात्रा पर जाते हैं।