उत्तराखंड में मवेशियों में फैल रहे लंपी वायरस से स्वास्थ्य विभाग व पशुपालक चिन्तित हैं। जिसमें पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में संक्रमित मवेशियों की संख्या ज्यादा है।
लंपी वायरस का कहर
इसके लिए डॉक्टरों की टीमों को पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक महीने के भीतर प्रदेश में हजारों मामले सामने आ चुके हैं। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। वहीं 21 दिनों में लंपी वायरस से 180 जानवरों की मौत हो गई है जबकि अब तक 8,512 मवेशियों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 2,928 मवेशी अभी भी इस बीमारी से ग्रसित हैं। वहीं 8,63,923 मवेशियों को वैक्सीन दिया गया है।