अल्मोड़ा: क्षतिग्रस्त पनिउडियार मार्ग व रानीधरा मार्ग पर दीवार के पुनः निर्माण के सम्बन्ध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से रानीधारा ग्रेस स्कूल के पास की दीवार एवं जाखन देवी से पन्याउड़ियार मार्ग में जो सीवर पाइप लाइन खोदी गई है उसके तुरंत ठीक करवाने एवं मार्ग बनवाने एवं लोगों की परेशानियों का समाधान शीघ्र अति शीघ्र करवाने के लिए वार्ता की गई ।

सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि पनिउडियार मार्ग में सीवर लाइन का काम पूर्ण हो चुका है तथा इसके पुनः निर्माण हेतु पेयजल निगम द्वारा नगर पालिका को बीस लाख रूपये की धन राशि प्राप्त हो चुकी है। विगत दिनों हुयी बरसात में सीवर हेतु खोदी गई नाली से मलवा व पानी लोगों के घरों में घुस गया है इसलिए जन हित में इस कार्य को कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। तथा विगत दिनो रानीधारा रोड में ग्रेस स्कूल के सामने लम्बे समय से दिवार क्षति ग्रस्त है जिस कारण हमेशा दुर्घटना का भय बना हुआ है विगत दिनों उपरोक्त स्थान पर एक कार खडडे में जाते हुए बाल बाल बची है।अतः महोदय से निवेदन है कि उपरोक्त दोनो कार्यों को जनहित में प्राथमिकता के आधार पर सम्पादित करने की कृपा करें।

शीघ्र अति शीघ्र आंगणन  बनने के बाद इसका टेंडर लगवा दिया जाएगा

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि जाखन देवी से पन्याउड़ियार मार्ग का तुरंत आंगणन बनाने के लिए संबंधित जेई को निर्देश दे दिए हैं एवं शीघ्र अति शीघ्र आंगणन  बनने के बाद इसका टेंडर लगवा दिया जाएगा और कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रेस स्कूल की दीवार के विषय में उनके द्वारा बताया गया है उसको बनाने के लिए भी हमारे द्वारा संपूर्ण प्रयास किए जाएंगे फिलहाल वहां पर बैरिकोडिंग लगाकर लोगों की सुरक्षा के लिए प्रबंध कर दिए गए हैं ।

यहां उपस्थित रहे

अधिशासी अधिकारी से मिलने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष सभासद अमित साह मोनू, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री एवं सभासद अर्जुन बिष्ट चीमा आदि उपस्थित रहे।