अल्मोड़ा: 15 जून को लगेगा रोजगार मेला, सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन 15 जून को होगा।

रोजगार मेले का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से 15 जून को ब्लॉक ताकुला कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जेके सिक्योरिटी सर्विसेज रामनगर और पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड हल्द्वानी की कंपनी हिस्सा लेगी। इस रोजगार मेले में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी।