अल्मोड़ा: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, वाहन चालकों का कराया निशुल्क नेत्र परीक्षण

रामचन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के संकल्प ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु अग्रसर है। एसएसपी महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा प्रचलित नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत ड्रग्स जागरुकता हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा

इसी क्रम में दिनांक- 19.06.2023 को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत पूर्व स्वास्थ्य निदेशक श्री जे0सी0 दुर्गापाल जी के सहयोग से चिकित्सकों की टीम (1.भावना नेगी- काउंसलर 2. नितेश बनकोटी- ऑप्टिशियन 3. सुन्दर लटवाल-नेत्र सहायक आदि) द्वारा IQ नेत्र चिकित्सालय करबला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की टीम द्वारा वाहन चालकों के आँखो की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नेत्र परीक्षण के उपरांत सभी वाहन चालकों को ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के उद्देश्य को बताकर ड्रग्स के प्रति जागरुक करते हुए नशे से दूर रहकर परिवार सहित खुशहाल जीवन व्यतीत करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस मौके पर रहें उपस्थित

नेत्र परीक्षण/जागरुकता शिविर के सफल आयोजन हेतु सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन जितेन्द्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक यातायात अजय लाल साह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार, प्रभारी चौकी धारानौला उ0नि0 दिनेश परिहार सहित पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।