नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। गृह मंत्रालय (एमएचए) जल्द ही 797 जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (Junior Intelligence Officers: JIO), ग्रेड- II (तकनीकी) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
जिसमें जनरल सेंट्रल सर्विस के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में, ग्रुप-‘सी’ (गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रिस्तरीय है। इसमें उम्मीदवारों का चयन टियर 1, टियर 2 और टियर 3 परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा। इसमें रिक्ति की संख्या – 797 है।
देखें वेबसाइट
आवेदन केवल ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से वेबसाइट www.mha.gov.in या www.ncs.gov.in पर लॉग इन करके जमा किए जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन पोर्टल दिनांक 03.06.2023 से 23.06.2019 तक चालू रहेगा। दिनांक 23.06.2023 के पश्चात किये गये पंजीयन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।