ब्रेन स्ट्रोक के बाद महिला की हुई थी मौत, अन्तिम संस्कार की हो गई थी तैयारी, तभी ताबूत में हुई हलचल, उड़े सबके होश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर इक्वाडोर से सामने आई है। इस जगह से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल‌ हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इक्‍वाडोर के बाबाहोयो शहर में एक महिला को ब्रेन स्‍ट्रोक के बाद अस्‍पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 76 साल की महिला का नाम बेला मोंटाया है। महिला का डेथ सर्टिफ‍िकेट भी जारी कर दिया गया। जिसके बाद पर‍िजन महिला के शव को ताबूत में लेकर घर ले आए। अन्तिम संस्कार की तैयारी भी हो गई। जैसे ही ताबूत खोला गया तो वहां मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, ताबूत के अंदर मह‍िला की सांसें चल रही थीं। उसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

जांच के लिए बनाई कमेटी

वहीं यह मामला इतना उछला कि इक्‍वाडोर के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय को जवाब देना पड़ा। मंत्रालय ने कहा-जब मोंटाया पहुंचीं थीं तो उनके शरीर में कोई प्रत‍िक्रिया नहीं हो रही थी। जांच के बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत करार दिया था। घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है और जो भी दोषी होगा उसे सजा दी जाएगी।