उत्तराखंड: यहां 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र दोराहा चौकी पुलिस ने ग्राम महेशपुरा से एक युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

युवक का अवैध तमंचे के साथ फेसबुक पर वीडियो हुआ था वायरल

रविवार को दोराहा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक का अवैध तमंचे के साथ फेसबुक पर वीडियो वायरल हुआ है वह युवक ग्राम महेशपुरा में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम महेशपुरा से युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम शुभरन ठाकुर निवासी लाडी गेट कालोनी गुरुद्वारे के समीप बाजपुर बताया है। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

इस दौरान चौराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया कि एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है जिसे आज न्यायालय भेजा गया है।