पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीसैनी के समीप गांवों के युवकों के लिए गिरपाटा में 20 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। जिससे सेरी, नाघर, कुसौली, कनारी पांभे सहित अन्य गांव के युवाओं को फायदा मिलेगा।
विधायक मयूख महर ने नाघर कुम्डार पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं
विधायक महर ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाएं उपयुक्त स्थल और संसाधन उपलब्ध न होने के कारण विभिन्न खेलों में प्रदर्शन करने में असमर्थ रहते हैं। इसको देखते हुए 20 लाख रुपए की विधायक निधि से गिरपाटा में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। जिससे स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं भी विधायक को बताई।
मौजूद रहे
कार्यक्रम में मोहनी देवी, गीता देवी, बलदेव, प्रेम राम, सुंदर राम, देव सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष गोस्वामी, भुवन पाण्डे, विक्रम सिंह, अर्जुन सिंह, राकेश कुमार, दीपक बेलाल, नरेंद्र सौन मौजूद रहे।