पिथौरागढ जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर में शूटिंग रेंज का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को नगर के सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में शूटिंग रेंज भवन का शुभारंभ डीएम रीना जोशी और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने विधिवत रीबन काटकर किया।
शूटिंग रेंज से सीमांत में शूटिंग खेल को मिलेगा बढ़ावा
इस दौरान उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज भवन बनने से सीमांत में शूटिंग खेल को बढ़ावा मिलेगा। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि 64.29 लाख की लागत से शूटिंग रेंज भवन का निर्माण हुआ है।
मौजूद रहे
इस अवसर पर एसडीएम अनुराग आर्या, बुल्स आई शूटिंग अकादमी समिति के मनोज जोशी, जिपं सदस्य बंशीधर भट्ट, हरीश उपाध्याय, दिनेश वर्मा, कै. देवी चन्द, बहादुर सिंह बोहरा, जर्नादन वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, मनोज कुमार पुनेठा, मनोज जोशी, सतीश कुमार, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जोशी, राजेन्द्र सिंह धामी, मनोज रावत, भूपेश बिष्ट, सुनील प्रसाद, मुकुल चन्द्र पाठक, विनय किशोर आदि मौजूद रहे।