पिथौरागढ़: मिशन मर्यादा के तहत 92 लोगों का किया गया चालान, शांति भंग करने पर दो गिरफ्तार

पिथौरागढ़ जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंड ड्राइविंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने व हुड़दंग कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

नशे में उत्पात मचाकर शांति भंग करने पर धारा- 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार

थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार ने चेकिंग के दौरान वाहन चालक दीपक प्रसाद, दिगरा मुवानी थाना थल को शराब के नशे में बिना डीएल, बिना आरसी, बिना बीमा, बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। बसन्त राज, दिगरा मुवानी थल को शराब के नशे में उत्पात मचाकर शांति भंग करने पर धारा- 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।

मिशन मर्यादा के तहत 92 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई

जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत 92 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई की। रेट्रो साइलेंसर व बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर दो वाहन सीज किए गये।