हल्द्वानी में कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति की सांप से कटवाकर हत्या कर दी गई थी। प्रेमिका ने ही इस पूरी घटना की साजिश रची थी। इस बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान हत्याकांड मामले में सपेरा गिरफ्तार हुआ है। बाकी लोग फरार है
प्रेमी को मारने के बाद हुई फरार
अब प्रेमिका फरार चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार अंकित की लाश 15 जुलाई को उसी की कार में मिली थी। पुलिस ने सपेरे की गिरफ्तारी के साथ बीती 18 जुलाई को मामले का खुलासा तो कर दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी यानी अंकित चौहान की प्रेमिका मुख्य आरोपी डॉली आर्य उर्फ माही, उसका दोस्त दीप कांडपाल और नौकरानी ऊषा और नौकरानी का पति राम अवतार फरार हैं। जिसके बाद अब नैनीताल पुलिस ने चारों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
तलाश में पुलिस टीम
जिसके बाद फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। जो जगह-जगह दबिश देकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि फरार चारों आरोपी नेपाल में हो सकते हैं।